logo

जेसीबी मशीन खाई में गिरी, ऑपरेटर की दुर्घटना में मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

चमोली जिले में गोविंदघाट तैया पुल के पास जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर पहाड़ से नीचे नदी में गिर गई थी। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय जेसीबी में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति तो छिटक कर जेसीबी से अलग सड़क पर ही गिर गया था। जबकि दूसरा व्यक्ति जेसीबी के साथ सीधा नदी में जा गिरा। जिसका शव नदी से सुबह एसडीआरएफ टीम को मिला।

गोविंदघाट में 14 मई को रात एक बजे जेसीबी के पहाड़ी से नदी में गिरने की सूचना मिली थी। जिसकी जानकारी SDRF को दी गई। SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय एक व्यक्ति रोड पर ही छिटक गया था, जबकि दूसरा व्यक्ति जो जेसीबी ऑपरेटर था। वो जेसीबी मशीन के साथ नदी में जा गिरा। जिसका कुछ पता नही चल पा रहा था। काफी खोजबीन के बाद भी जब जेसीबी ऑपरेटर का कुछ पता नहीं चल पाया तो अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया। दूसरे दिन काफी खोजबीन के बाद SDRF टीम को जेसीबी ऑपरेटर का शव कुछ ही दूरी पर मिल गया। जिसे स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया। जेसीबी ऑपरेटर का नाम विपिन भट्ट था। जिसकी उम्र करीब 30 साल थी। जो चमोली जिले के बंगथल गांव का रहने वाला था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp