logo

जन शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड 35 वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का हुआ रंगारंग समापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जन शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड 35 वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का रंगारंग समापन हो गया है। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ संभाग का दबदबा रहा। अल्मोड़ा दूसरे तथा नैनीताल तीसरे स्थान पर रहा। खोखो, कबड्डी, गोला, चक्का क्षेपण, ऊंची, लंबीकूद, दौड़, कुश्ती आदि खेलों का आयोजन हुआ।
नुमाइशखेत मैदान में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्या भारती के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरी दत्त जोशी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से शिशुओं का सर्वांगीण विकास होगा। समापन पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बच्चों को व्यक्तित्व निर्माण में खेलों का महत्व बताया। करियर बनाने तथा नशा तथा इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाने को प्रेरित किया। इस मौके पर विभाग प्रचारक कमल, रणजीत सिंह भंडारी, नंदन सिंह अल्मियां, राजेंद्र, आलम सिंह उनियाल, प्रकाश पंत, अव्वल सिंह तोपाल, तारा सिंह रावत, भरत, कैलाश चंद्र जोशी, संजय साह, इंद्र सिंह फर्स्वाण आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  7400 करोड़ के अनुपूरक बजट से लेकर उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान तक, पहले दिन गरमाई उत्तराखंड की सियासत
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp