logo

PMSHRI योजना के अंतर्गत बागेश्वर जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का अंतर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण दल रवाना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। PMSHRI योजना के अंतर्गत जनपद बागेश्वर के चयनित माध्यमिक विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का अंतर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को तहसील परिसर बागेश्वर से विधायक पार्वती दास द्वारा भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। PMSHRI योजना के अंतर्गत कुल 08 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़, राजकीय इंटर कॉलेज अमस्यारी, राजकीय इंटर कॉलेज काण्डा, राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला, राजकीय बालिका इंटर कालेज बागेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट एवं राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के बीच बदियाकोट के मां भगवती मंदिर में लगी आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान।

इन विद्यालयों से कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के गत वर्ष के परीक्षा परिणामों में मेधावी सूची में चयनित न्यूनतम चार-चार छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इस प्रकार जनपद से कुल 36 छात्र-छात्राओं को इस अंतर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण हेतु सम्मिलित किया गया है। भ्रमण दल का गंतव्य जयपुर है। छात्र-छात्राओं में इस शैक्षिक भ्रमण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भ्रमण 19 जनवरी 2026 को बागेश्वर से प्रारंभ होकर 24 जनवरी 2026 को वापस बागेश्वर पहुंचेगा।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य, जिला समन्वयक गिरीश चंद्र, प्रधानाचार्य दीप जोशी,त्रिभुवन लोबियाल, विजेंद्र कुमार पाण्डेय, जितेंद्र जोशी, ज्योत्सना सहित अन्य शिक्षकगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत कुँवारी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिल्खाडूगरचा में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp