logo

कपकोट को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल, 122 ग्राम प्रधानों ने लिया स्वच्छता अभियान सफल बनाने का संकल्प

खबर शेयर करें -

कपकोट। कपकोट ब्लॉक को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक प्रमुख भावना शाही की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांवों से कूड़ा हटाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कपकोट ब्लॉक के सभी 122 ग्राम प्रधानों को कूड़ा निस्तारण के व्यावहारिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्राम स्तर पर कचरा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था विकसित करने और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि सभी ग्राम पंचायतें निर्धारित रोस्टर के अनुसार खुली बैठकों का आयोजन करेंगी, ताकि ग्रामीण स्तर पर कचरा प्रबंधन की ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर उतारा जा सके।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख भावना शाही ने जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के विजन को साकार करने के लिए पंचायत स्तर पर स्वच्छ जल एवं स्वच्छता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी स्वरूप सिंह चौड़िया और स्वजल के जिला परियोजना प्रबंधक चंदन सिंह मलड़ा ने ग्राम प्रधानों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया।
बैठक में खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों समेत सभी 122 ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कफनी ग्लेशियर तक पहुंचना जान जोखिम में डालने जैसा, रास्ते बदहाल,पिंडारी से ज्यादा करीब से निहार सकते हैं कफनी की खूबसूरती, मार्ग सुधारने की उठी मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp