logo

नगर निकाय में बागेश्वर से सुरेश, गरुड़ से भावना और कपकोट से गीता ने करी जीत हासिल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले के एक नगर पालिका तथा दो नगर पंचायत में मतगणना परिणाम शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतगणना समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सुरेश खेतवाल को 4862 मत मिले। उन्होंने 1013 मतों से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय कवि जोशी 3849 मत मिले। वहीं नगर पंचायत गरुड़ में कांग्रेस प्रत्याशी भावना वर्मा ने जीत हासिल की है तथा नगर पंचायत कपकोट में भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी गीता ऐठानी ने जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : आज 21 अगस्त को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी सुरेश खेतवाल विजयी रहे। उन्होंने कहा कि वो नगर के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़गे। उन्होंने मुख्यमंत्री समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

वहीं कपकोट नगर पंचायत के सात वार्डों में 5 भाजपा और दो कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यहां नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी गीता ऐठानी ने 107 मतों से जीत हासिल की है। वहीं नगर पंचायत गरुड़ में पहली बार चुनाव हुए। गरुड़ नगर पंचायत के सात वार्डों में 3 भाजपा, 3 कांग्रेस और 1 निर्दलीय ने जीत हासिल की है। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस प्रत्याशी भावना वर्मा ने जीत हासिल की है। भावना वर्मा पहली अध्यक्ष के रूप में नगर पंचायत गरूड़ की कमान संभालेंगी। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी ललिता वर्मा को 37 मतों से हराया।

Share on whatsapp