logo

ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में 99 साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेले की झांकी में चले एक किमी पैदल

खबर शेयर करें -

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा पदयात्रा में सबसे उम्रदराज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 99 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट भी शामिल हुए। जो रैली में चलकर इस उम्र में पूरे जोश के साथ शामिल रहे। तहसील परिसर से लेकर नुमाईशखेत की दूरी लगभग एक किमी है। श्री बिष्ट पूरा पैदल चले, हालांकि कहीं-कहीं पर उन्हें बैठने की भी जरूरत पड़ी, लेकिन उन्होंने यह यात्रा पूरी की।

उत्तरायणी मेले के शुभारंभ समारोह में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट और स्वतंत्रता सेनानी स्व. बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रवि पांडे को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp