logo

भाजपा संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में कार्यकर्ताओ से सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने पर दिया जोर

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में कार्यकर्ताओ से संगठन को मजबूत बनाने को कहा। मुख्य व्यक्ता पुष्कर काला और जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया रहे। मुख्य व्यक्ता पुस्कर काला ने सभी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में अभी से जुटने को कहा। साथ ही पीएम मोदी के 9 सालो के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने को कहा। उन्होंने बताया की मोदी सरकार का 9 साल का कार्यकाल अनेक उपलब्धियों से भरा हुआ है। मोदी सरकार में देश विकास की तेज रफ्तार पकड़े हुए है। आज देश के आम आदमी तक सरकार की हर योजना पहुंच रही है। जबकि पहले योजनाएं आम आदमी तक नही पहुंच पाती थी। उन्होंने कहा की सरकार के हर काम को जनता तक पहुंचाने के साथ ही उसका लाभ भी जनता को दिलाना है।

वही जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उन तक पहुंचाई है। कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब,शोषित, वंछित,दलित,पीड़ित,पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा की आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है। आज भारत तेजी से मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशो को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है। मोदी जी एक मात्र ऐसे नेता है जो भारत के गरीब एवं वंछित जनता की पीड़ा को परिवार के सदस्य के तरह महसूस करते हैं। केंद्र सरकार की योजनाये गरीब कल्याण को समर्पित है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवान,महिला जिलाध्यक्ष प्रभा गडियां,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक घष्याल,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी, अनु मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवान भंडारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिशुपाल, जिला महामंत्री संजय परिहार, घनश्याम जोशी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेंद्र परिहार, जे सी आर्या,जीवंती कांडपाल,खड़क टंगड़िया,मथुरा प्रसाद और गौरव दास मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp