logo

बागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के दोनो बागी नेता लड़ेंगे चुनाव,दोनो ने नही लिया नाम वापस।

खबर शेयर करें -

कांग्रेस पार्टी अपने दोनों बागी नेताओ बालकृष्ण और भैरव नाथ टम्टा को मनाने मे नही हुई कामयाब,बागेश्वर विधानसभा से दोनो लड़ेंगे चुनाव।

बागेश्वर विधानसभा मे टिकट नही मिलने से कांग्रेस के दो नेताओ ने विरोध जताते हुए नामंकन करा लिया था। कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक बार बार कह रहे थे दोनो कांग्रेस के सच्चे सिपाही है वह जल्द अपना फैसला बदल लेंगे पर आज नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी नेता ने नाम वापस नही लिया। दोनो चुनावी मैदान मे उतर चुके है। और अपना अपना प्रचार भी दोनो के द्वारा शुरू किया जा चुका है। दोनो के मैदान मे उतरने पर कांग्रेस पार्टी को खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बागी नेताओ को मनाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता लगातार कोसिस कर रहे थे। पर उनको मनाने मे कोई भी सफल नही हो पाया था। आपको बता दे कि बालकृष्ण पिछले चुनाव मे कांग्रेस के उमीदवार भी रहे है वही भैरव नाथ टम्टा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। दोनो के मैदान मे उतरने से चुनावी माहौल गर्मा गया है। बागियों के मैदान में जमे रहने के बाद कांग्रेस की चुनावी डगर चुनौतीपूर्ण हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस के रंजीत दास पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उनके सामने तीन बार के विधायक चंदन राम दास के अलावा अपनी पार्टी के दो बागियों से पार पाने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के मद्देनजर कौसानी में खाद्य सुरक्षा विभाग का जागरूकता अभियान, कुट्टू के आटे की गुणवत्ता को लेकर होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को किया जागरूक
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp