logo

बाहरी व्यापारियों के विरोध में बागेश्वर के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान रखे बंद।

खबर शेयर करें -

नगर पालिका द्वारा नुमाईशखेत में 40 दुकान बाहरी के लोगों को आवंटन करने पर व्यापार मंडल आक्रोशित हो गया है। तीन दिन तक शांतिपूर्ण विरोध के बाद आज नाराज व्यापारियों ने पालिका के विरोध में पूरा बाजार बंद कर दिया है। आज सुबह से ही बागेश्वर नगर मे सभी व्यापारियों ने बाजार रखा बंद है।

व्यापारियों ने बताया कि नवरात्र में नुमाईखेत मैदान में रामलीला और दुर्गा व देवी पूजा महोत्सव होता हैं। इन महोत्सव में लोग बढ़चढ कर भागीदारी करते है। उन्होंने कहा की कोरोना काल के बाद बमुश्किल से व्यापार पटरी में आ रहा है। लेकिन पालिका ने 40 दुकानें बाहर के लोगों को दे दी। जिससे व्यापारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।पालिका हठधर्मिता पर अड़ी है। जिसे किसी भी कीमत में सहन नही किया जाएगा। उन्होंने तीन दिन इसका विरोध किया। कल दिन भर प्रशासन को भी आगाह किया पर किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली। अब व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद किया है। यदि इसके बाद भी दुकानें नहीं हटीं तो व्यापार मंडल नुमाईखेत मैदान में अनिश्कालीन धरना भी शुरू करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp