logo

मथुरा में पिता ने हत्या कर सूटकेस में फेंकी बेटी की लाश।

खबर शेयर करें -

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे कृषि अनुसंधान केंद्र के पास लाल रंग के ट्रॉली बैग में खून से लथपथ शव मिला था। शव दिल्ली के गांव मोड़बंद की आयुषी यादव (21) पुत्री नीतेश यादव का था। देर रात पुलिस की पूछताछ में पिता टूट गया।

पुलिस के अनुसार, पिता ने स्वीकार किया कि आन की खातिर मैंने ही अपनी इकलौती बेटी की गोली मारकर हत्या की थी।

हत्या 17 नवंबर दोपहर को की थीm इसके बाद रात में अपनी ही गाड़ी से लाकर शव को यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर फेंका था। पिता के अनुसार आयुषी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जैसे ही वह घर आई पिता अपना आपा खो बैठा। इससे पूर्व रविवार की देरशाम मां ब्रजबाला और भाई आयुष ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर शव की पहचान की थी।

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में वृंदावन कट और राया कट के बीच यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर शुक्रवार की दोपहर को युवती का लाल रंग के ट्रॉली बैग सूटकेस में शव मिला था। शव को पहले पालिथीन में पैक किया और फिर हाथ पैर मोड़कर सूटकेस में बंद कर दिया. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp