logo

रवाईखाल-गरुड़ रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कार क्षतिग्रस्त,आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

खबर शेयर करें -

बागेश्वर । रवाईखाल- गरुड़ रोड पर आज एक विशाल सूखा चीड़ का पेड़ अचानक सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
फायर स्टेशन बागेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार, पीएफटी के माध्यम से सूचना मिली कि रवाईखाल-गरुड़ रोड पर एक विशाल सूखा चीड़ का पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिर गया है। सूचना मिलते ही स्टेशन इंचार्ज एलएफएम त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि पेड़ की एक बड़ी टहनी सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की कार यूके-25 बीएच- 6776 आर पर भी गिर गई थी, जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन बसंत कुमार पुत्र नारायण राम का बताया गया है। फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और सुरक्षित किनारे किया। करीब 30 मिनट के रेस्क्यू अभियान के बाद अवरुद्ध यातायात को सुचारू किया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू अभियान में डीवीआर रमेश बंगारी, एफएम दीपक कुमार तथा फायर वूमेन अंजना, हिना और लोकेश शामिल रहे।

Share on whatsapp