logo

तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार दंम्पत्ति को मारी टक्कर, दोनो को मौके पर हुई मौत,बच्चे घायल

खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया. इस हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, उनके घायल दो बच्चों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

इस घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस अब ट्रक चालक की तलाश कर रही है. पुलिस ने दोनों के शवों को रुड़की के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. जानकारी के मुताबिक, यूपी के सहारनपुर जिले के मियानकी गांव निवासी मोहतरम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में आया हुआ था.

मंगलवार को मोहतरम अपने परिवार के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी गदर जूड्डा गांव से पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. इस हादसे में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई और उसके बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp