logo

यहां दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला फोड़ी दोनो आँखे

खबर शेयर करें -

श्रावस्ती के गांव में खाना देने के बहाने घर में बुलाकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई की और दोनों आंखों में वार कर दिया। हमले के कारण महिला के आंख से खून आने लगा और रोशनी चली गई। पिटाई के बाद घर से घसीट कर बाहर फेंक दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिवार को दी। इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। एसपी अरविंद कुमार मौर्य में मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पीड़‍ित के परिजनों ने दुष्कर्म के प्रयास का संदेह जताते हुए तहरीर दी है। गाव के एक विधवा गांव में लोगों से सहयोग लेकर अपना पेट भरती थी। महिला को गांव के ही दिनेश सिंह उर्फ नकन्ने ने खाना देने के बहाने अपने घर बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया विरोध करने पर आरोपी ने महिला की बेरहमी से पीटा। दोनों आंख फोड़ दीं इसके बाद उसे बेहोशी के हालात में घसीट कर घर के बाहर फेंक दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर महिला के परिवार के लोग पहुंचे। देवर ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल भेजा। हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया। श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य पीड़िता के पक्ष से तहरीर मिली है। पीड़ित के आंख व सिर पर चोट के निशान हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।आरोपी के ख‍िलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp