बागेश्वर। जिले में आज होली का त्यौहार धूम धाम के साथ मनाया जा रहा था। इसी बीच बारिश के कारण गनीगांव निवासी केदार राम पुत्र हीम राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में नौ लोग घयल हो गए। सूचना के बाद घायलो कों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भर्ती किया गया। सूचना के बाद तहसील प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि व पशुहानि की सूचना नहीं है।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुससार आज 15 मार्च में सुबह करीब आठ बजे गनीगांव निवासी केदार राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के कारण सभी लोग उस वक्त घर के अंदर ही थे। हादसे में केदार राम पुत्र हीम राम 62 साल, धरमा देवी पत्नी केदार राम 60 साल, राधा पत्नी चंदन राम 31 साल, चंदन राम पुत्र केदार राम 38 साल, आरती पुत्री चंदन राम दस साल, साक्षी पुत्री चंदन राम, डेढ़ साल, देवांशी पुत्र चंदन राम, निकिता पुत्री चंदन राम सात साल तथा ऋषि पुत्र चंदन राम पांच साल घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि हादसे में किसी तरह की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है।
वही हादसे की जानकारी मिलते ही रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर की टीम चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण और सचिव आलोक पांडे के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयं सेवकों ने गनीगांव पहुंच कर पीड़ित परिवार तक राहत सामग्री का वितरण किया। रेडक्रॉस सोसायटी लगातार मानवता की सेवा के लिए कार्य करते आ रही है। आज भी टीम ने पीड़ित परिवार को कंबल, तिरपाल, किचन सेट और हाइजिन किट का वितरण किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, कार्यकरणीणी सदस्य कन्हैया वर्मा, डॉ हरीश दफौटी और वेद प्रकाश पांडे मौजूद रहे।
