logo

भारी बारिश का ALERT, नैनीताल हाईवे बंद, अल्मोड़ा भी बंद करने के निर्देश, पहाड़ी मार्गों में यात्रा नहीं करने की करी अपील

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग द्वारा नैनीताल जिले में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जिसके बाद हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई है लगातार जिला प्रशासन की टीम लोगों को सचेत कर रही है। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट ने हल्द्वानी में भारी बारिश के चलते रक्सिया और कलसिया नाले के किनारे रह रहे लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उधर अल्मोड़ा हाईवे भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर नैनीताल हाईवे में भी मलुवा आया है।

यह भी पढ़ें 👉  कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की,अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

ज़िला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने बताया कि कल जनपद में बहुत भारी बरसात का अलर्ट है, इसके लिए समस्त अधिकारी अलर्ट रहें । डीएम ने कहा कि भारी बारिश से पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की संभावनाएं हैं अतः आम जनता से अपील है कि अति आवश्यक न हो तो भी पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने से बचें और नदी, नालों, रपटों से उचित दूरी रखें।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 41 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 11 लोगों के चालान

वही जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल ने भी समस्त अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है कि अपनी संवेदनशील सड़कों पर लगी मशीनों और भूस्खलन वाले स्थानों पर स्वयं विजिट करें, सभी टीमों को फील्ड में लगाएं ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: गौला फ्लाईओवर पर कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp