logo

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरडा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भंडारीसेरा द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पुरडा (जनपद बागेश्वर) में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० हेमलता गोस्वामी, फार्मासिस्ट श्री सुरेन्द्र कुमार एवं बहुउद्देशीय कर्मी श्री हरीश चन्द्र द्वारा लगभग 164 लाभार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर एवं पंपलेट का भी वितरण किया गया तथा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ० हेमलता गोस्वामी ने उपस्थित छात्राओं को जीवनशैली एवं संतुलित खानपान, मासिक धर्म संबंधी समस्याओं एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। बालिकाओं में खून की कमी लक्षण, कारण और समाधान भी समझाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया गौरव एवं समस्त शिक्षक-स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस शिविर ने न केवल छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने का प्रेरणादायी संदेश भी दिया* ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  111 पौधों के वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प बागेश्वर वन विभाग और देवकी लघु वाटिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Ad
Share on whatsapp