logo

नुमाइशखेत में स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की हुई निःशुल्क जांच

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : समाज कल्याण विभाग द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत नुमाइशखेत मैदान में नाक, कान और गला जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर के दौरान 35 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने पंजीकरण कराते हुए अपनी जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंजली सनवाल ने सभी बुजुर्गों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी दी। वही समाज कल्याण विभाग के एडीओ गिरीश नेवली ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक बुजुर्ग इन शिविरों का लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवन जी सकें। शिविर में बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान निधि मिश्रा,रोशनी रावल,सुशील जोशी,कविता,दीपा प्रश्नुन आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ
Ad
Share on whatsapp