logo

आल इंडिया पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल मनीष पांडे ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पुलिस में नियुक्त हेड कांस्टेबल मनीष चंद्र पांडे को सम्मानित किया। उन्होंने बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि आल इंडिया पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता हैदराबाद में आयोजित हुई। जिसमें जवान ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष पिथौरागढ़ में आयोजित उत्तराखंड मास्टर्स बैडमिंटन में युगल प्रतियोगिता में वह प्रथम रहे। सचिवालय संघ की अन्तर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। उनकी टीम चैंपियनशीप जीती। व्यक्तिगत मुकाबले में भी प्रथम रहे। उन्होंने कहा कि होनहार खिलाड़ी लगातार प्रतिभा निखार रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp