logo

हरीश टम्टा की गाय बनी चैंपियन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पशुपालन विभाग के तत्वावधान में ग्राम बजां नदीला में ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के पशुपालकों ने अपने पशुओं के साथ भाग लिया। पशु प्रदर्शनी के दौरान हरीश टम्टा की गाय को चैंपियन पशु का पुरस्कार दिया गया। अन्य वर्ग में सुरेंद्र लाल की बैल जोड़ी प्रथम, नवल किशोर की गाय को प्रथम पुरस्कार दिया गया। भैंस वर्ग में हंसी देवी को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके अलावा प्रीति देवी की बछिया, बकरी वर्ग में राजेश कुमार को प्रथम पुरस्कार दिया गया। जीवन लाल की बकरी चैंपियन बनीं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही विभागीय जानकारी भी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान खर्कटम्टा महेश कुमार, जीवन लाल, नवल किशोर, मनीष कुमार, क्षेत्रीय प्रसार अधिकारी अनवर अहमद, डॉ. देवेंद्र राणा, भाष्कर जोशी, रमेश कार्की, दीप प्रकाश, प्रताप टाकुली आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp