logo

उत्तराखंड को भय मुक्त बनाने को कांग्रेस को करे मतदान : हरीश रावत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में आज रक्षाबंधन पर्व पर कांग्रेस पार्टी द्वारा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने आज रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर स्थानीय मंगल पैलेस विकास भवन रोड बागेश्वर में सभी माता बहनों से मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उपस्थित रहे। हरीश रावत ने कहा कि महिलाओं को आह्वान किया कि अपनी समस्या,महिला सुरक्षा ताकि बेटी अंकिता भंडारी, किरन नेगी, बबीता, पिंकी तथा उत्तरकाशी की 4 महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों पर लगाम लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराना, महिला अस्पताल की पुनः स्थापना,  बेरोजगारी, जल भराव की समस्या तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के पक्ष में 5 सितंबर को वोट करने की मांग की।

साथ ही जन समस्या को लेकर एक मजबूत और विद्वान प्रत्याशी के विधान सभा जाने से विपक्ष की आवाज बुलंद होगी। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल  अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव गीता रावल , जिला अध्यक्ष कांग्रेस भगवत डसीला , जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस को गोपा धपोला, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, खजान गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्य , नगरपालिका सभासद कैलाश आर्या, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा आर्या, लक्ष्मी धर्मसत्तू , रुकमणी देवी , हीरा कोहली , कमला दीदी , गोपाल राम टम्टा, लीला वर्मा, रितु बसंत, सहित कांग्रेस पदाधिकारी, निष्ठावान कार्यकर्ता तथा मातृशक्ति आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp