logo

कांग्रेस हाईकमान से मिले हरीश रावत,बोले चुनाव कैपेन मे लीड करूँगा

खबर शेयर करें -

हरीश रावत ने दो दिन पहले ट्वीट करके बवाल मचा दिया था. उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक उनके ट्वीट से हिल गई थी. इसके बाद हाईकमान ने उन्हें और उत्तराखंड की कांग्रेस लीडरशिप को दिल्ली तलब किया था. आज हरीश रावत और राज्य कांग्रेस लीडरशिप की हाईकमान से मुलाकात हुई.

हरीश रावत मुलाकात के बाद उत्साहित नजर आए. साफ लग रहा था कि वो हाईकमान से अपने लिए पावर लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि मैं चुनाव का फेस मैं रहूंगा. हरीश रावत विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन हैं. हरीश रावत ने कहा कि वो चुनाव कैंपेन को लीड करेंगे.

हरीश रावत से जब ये पूछा गया कि बीजेपी उनको फायदा होने की बात कह रही है. इस पर हरीश रावत ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि बीजेपी की गलतफहमी को दूर कर दिया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि हरीश रावत के हर कदम से बीजेपी को ही नुकसान होता है.

हालांकि हरीश रावत को उनकी मांग के बाद भी अभी तक मुख्यमंत्री का फेस घोषित नहीं किया गया है. हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष के पाक एक विशेषाधिकार रहता है. चुनाव के बाद विधानमंडल दल की बैठक होती है. उस बैठक में दल का नेता कौन होगा, विधायक चुनते हैं. हम कांग्रेस की इस प्रक्रिया को प्यार और पसंद करते हैं.

हरीश रावत ने कहा कि चुनाव प्रचार समिति के मुखिया के रूप में मैं कैंपेन को लीड करूंगा. सब लोग उस काम में सहयोग देंगे. हरीश रावत से जब पूछा गया कि क्या उनकी नाराजगी दूर हो गई है. इसके जवाब में उन्होंने फिर से वो गाना गुनगुनाया कि…कदम-कदम बढ़ाए जा…

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अब आप संन्यास तो नहीं लेंगे. इस पर हरीश रावत ने फिर से वही गाना गुनगुनाया. हरीश रावत ने कहा कि मैं संन्यास नहीं ले रहा हूं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp