logo

कत्यूर घाटी के हरीश बोरा ने दिल्ली मैराथन में मारी बाज़ी, 17 साल की उम्र में रचा इतिहास

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कत्यूर घाटी के युवा धावक हरीश बोरा ने राजधानी में आयोजित Cognizant New Delhi Marathon में शानदार प्रदर्शन करते हुए हजारों प्रतिभागियों के बीच फिनिशर (प्रथम स्थान श्रेणी) मेडल हासिल कर क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
गरुड़ ब्लॉक के इडिया, कंधार निवासी 17 वर्षीय हरीश बोरा अपनी लगन और जुनून के दम पर लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। कम उम्र में ही उन्होंने लंबी दूरी की दौड़ में अपनी अलग पहचान बनाई है।
इसी फरवरी माह में हरीश ने पटना (बिहार), जयपुर (राजस्थान) और अब नई दिल्ली में आयोजित मैराथन प्रतियोगिताओं में खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
हरीश की इस निरंतर सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि से न केवल कत्यूर घाटी बल्कि पूरे उत्तराखंड को गर्व की अनुभूति हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण,खाद्य पदार्थों के कुल आठ नमूने लिए
Ad Ad
Share on whatsapp