logo

कत्यूर घाटी के हरीश बोरा ने राजस्थान हाफ मैराथन में झटका दूसरा स्थान, क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर गरुड़। कत्यूर घाटी के इड़िया गांव निवासी प्रतिभाशाली युवा धावक हरीश बोरा ने राजस्थान में आयोजित हाफ मैराथन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से कत्यूर घाटी सहित पूरे बागेश्वर जनपद के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
रविवार को राजस्थान में आयोजित 10 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ में देशभर से आए करीब 8,000 प्रतिभागियों के बीच हरीश बोरा ने शानदार दौड़ लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। कठिन प्रतिस्पर्धा और चुनौतीपूर्ण ट्रैक के बावजूद हरीश ने अपनी सहनशक्ति और अनुशासन का बेहतरीन परिचय दिया।
उल्लेखनीय है कि हरीश बोरा इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुके हैं। उनकी निरंतर सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही है।
हरीश की इस उपलब्धि पर ब्लॉक क्रीड़ा समिति के पूर्व अध्यक्ष नंदन सिंह अल्मिया, सुंदर सिंह नेगी, हरीश जोशी, भूपाल अल्मिया, राहुल खुल्बे, सतीश भट्ट, खतीजा नजार सहित अनेक खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share on whatsapp