logo

हरीश ऐठानी कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट हुए नियुक्त।

खबर शेयर करें -

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बागेश्वर से पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी को प्रवक्ता नियुक्त किया है। बताया गया है कि ऐठानी मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मथुरा दत्त जोशी, राजीव महर्षि, गरिमा दशौनी, दीपक बलूटिया, धीरेंद्र प्रताप समेत कई वरिष्ठ नेताओं को प्रवक्ता नियुक्त किया है। ऐठानी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट(प्रवक्ता) नियुक्त होने पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व विधायक प्रत्यासी रणजीत दास,पूर्व कनिष्ट प्रमुख सुनीता टम्टा, वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि ने खुशी जताई है। कहा है कि ऐठानी जैसे प्रबुद्ध नेता को प्रवक्ता नियुक्त करने से मीडिया में कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखा जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp