logo

हंस फाउंडेशन और वन विभाग ने जंगल बचाने के लिए बच्चों को किया जागरूक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। वन विभाग और हंस फाउंडेशन ने वन अग्नि की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से महर्षि विद्या मंदिर, बागेश्वर में जागरूकता रैली का आयोजन कर स्कूली बच्चों को जंगलों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी पीढ़ी को वन संरक्षण से जोड़ना रहा।
रैली में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और नारों के माध्यम से आमजन को संदेश दिया कि जंगल हमारी जीवनरेखा हैं और उन्हें आग से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और फायर सर्विस की टीम ने बच्चों को वनाग्नि से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, उसके कारणों और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि समय पर सूचना, सतर्कता और जनसहभागिता से वनाग्नि की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। बच्चों से अपील की गई कि वे अपने परिवार और गांव में भी जंगल बचाने का संदेश पहुंचाएं।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बागेश्वर की मौजूदगी रही। साथ ही विद्यालय के शिक्षकगण, वन विभाग, फायर सर्विस एवं द हंस फाउंडेशन बागेश्वर के कार्मिक उपस्थित रहे।

Share on whatsapp