logo

आधी तुफान से एक परिवार की गोशाला व मकान की उड़ी छत,बाल बाल बचा परिवार।

खबर शेयर करें -

लगातार बदल रहे मौसम की वजह से कही पेड़ गिर रहे है तो कही सड़के बन्द हो रही है। वही बीती रात आंधी-तूफान ने एक गांव में जमकर तबाही मचाई। एक व्यक्ति के मकान और गोशाला की छत उड़ गई है। पीड़ितों ने रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। घटना में हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान नही हुवा सभी बालबाल बच गए हैं। आज जिपंअ और ब्लाक प्रमुख ने पीड़ित का हालचाल जाना। उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

शनिवार रात चलकाना गांव में तेज आंधी तूफान चली। जिसके कारण दान सिंह पुत्र अमर सिंह का मकान और गोशाला की छत उड़ गई। तेज हवाएं चलने के कारण परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। उनके घर में दस लोगों का संयुक्त परिवार है। 72 बकरियां, दो भैंस, दो बैल भी गोशाले में बंधे थे। गनीमत रही कि छत उड़कर सीधे खेतों पर गिर गई। जिसके कारण किसी को भी चोट तक नहीं आई। जिपंअ बसंती देव और ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू ने बताया कि पीड़ित परिवार ने रातभर खुले आसमान के नीचे रात गुजारी। तहसील प्रशासन की टीम आज सुबह घटना स्थल पहुंची। उन्होंने तहसील प्रशासन को पीड़ित व्यक्ति को हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह भी पीड़ित परिवार को मदद करेंगे। आंधी तूफान के कारण क्षेत्र की फसलों को भी व्यापक नुकसान होने लगा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp