logo

काफल लेने जंगल गयी महिला को गुलदार ने बनाया निवाला।

खबर शेयर करें -

जंगल में काफल लेने गयी एक महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पौड़ी के चोपड्यूं तहसील के अंतर्गत जंगल में काफल लेने गयी महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शाम के समय दो महिलाएं गांव के पास के जंगल में काफल तोड़ने गयी थी। थाना प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि गुलदार के हमले में चपलोड़ी गांव निवासी सुषमा देवी (45) पत्नी हरि सिंह रावत की मौत हो गयी। उन्होंने बताया सुषमा के साथ एक और महिला गुड्डी देवी भी थी। गुड्डी देवी ने सारी घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि ये दोनों महिलाएं एक साथ गांव के पास के ही जंगल में काफल लेने गयी थी। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होनी शुरू ही गयी। इधर उधर ढूंढ़ने के बाद तभी गुड्डी देवी रोते बिलखते गांव पहुंची। उसने बताया कि वे दोनों काफल तोड़कर घर लौट रही थी। तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गुड्डी देवी किसी तरह बच गयी। लेकिन सुषमा को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp