logo

नाधर माजीला में जख्मी हालत में मिला गुलदार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू (वीडियो)

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के नाघर माजिला में एक गुलदार जख्मी हालत में मिला। लोगों की सूचना के बाद वन विभाग ने उसका रेस्क्यू किया। गुलदार को रानीबाग भेज दिया गया है।

मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के लोगों ने गुलदार को तड़पते हुए देखा तो वन विभाग को सूचना दी। रेंजर प्रदीप कांडपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैकुलाइज टीम को बुलाया। ट्रैकुलाइज करने के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया। रेंजर कांडपाल ने बताया कि नर गुलदार आठ साल का था। गुलदार के गिरकर जख्मी होने की आशंका है। वहीं आबादी के समीप गुलदार के दिखने से लोग सहमे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp