logo

घास काटने गई महिला पर गुलदार ने हमला, हुई मौत, दो महीने में गुलदार ने तीन लोगों पर किया जानलेवा हमला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आदमखोर जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आए दिन मानव वन्य जीव संघर्षों की खबरें सामने आ रही है ऐसी ही एक खबर राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां मंगलवार शाम को जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवल में आदमखोर गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया है। बताया गया है कि घटना के वक्त मृतका घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने खेतों में घास काटने गई थी। इस घटना से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत व्याप्त है। दहशतज़दा ग्रामीणों का कहना है कि दो महीने के भीतर ही गुलदार गांव की 3 महिलाओं पर जानलेवा हमला कर चुका है। इन घटनाओं से भयभीत एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

ग्रामीणों की सूचना पर वन जखोली पूर्वी रेंज के क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, उत्तरी रेंज के क्षेत्राधिकारी संजय और तहसीलदार जखोली सहित पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले तीन माह से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना है। तीन दिन पूर्व ही लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया था।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच बागेश्वर में निकला श्रीकृष्ण का डोला, जगह-जगह फोड़े मटके

रेंजर ने बताया कि घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गांव के आसपास रेकी की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। पीड़ित परिवार को त्वरित मदद प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पचना में युवक की मौत, घर में मिला शव; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किया बरामद

घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp