logo

सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में बागेश्वर–कपकोट की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग चमोली द्वारा आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर और कपकोट की बालिका खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बालिका अंडर-14 वर्ग में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए।

विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर की ओर से मुर्गा झपट 28 किलोग्राम भार वर्ग में सरिता धामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 31 किलोग्राम भार वर्ग में गुंजन जोशी द्वितीय स्थान पर रहीं। 60 मीटर दौड़ में गरिमा गोस्वामी ने द्वितीय स्थान तथा 600 मीटर दौड़ में हर्षिता परिहार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा बागेश्वर टीम ने खो-खो और पिट्ठू प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, जबकि वॉलीबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं विधानसभा क्षेत्र कपकोट की खिलाड़ियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। 600 मीटर दौड़ में खुशी धामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुर्गा झपट प्रतियोगिता में 33 किलोग्राम भार वर्ग में हेमलता प्रथम, 38 किलोग्राम भार वर्ग में सुनीता प्रथम, 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया तृतीय, 30 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका द्वितीय तथा 37 किलोग्राम भार वर्ग में गरिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कपकोट टीम ने खो-खो में द्वितीय और पिट्ठू में तृतीय स्थान हासिल किया। टीम कोच के रूप में गणेश धपोला, राहुल कपकोटी, कविता खेतवाल, प्रेमा गढ़िया और कमल दीप मटियानी ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों की टीमों ने प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी की। जिला युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर अर्जुन सिंह रावत ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन उपलब्धियों पर राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवाड़ी तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वैराली के बहुउद्देशीय शिविर में 46 शिकायतों का निस्तारण, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
Ad
Share on whatsapp