logo

उत्तराखंड दिवस की पूर्व संध्या पर विविध सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर में उत्तराखंड दिवस की पूर्व संध्या पर विविध सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने अपने आकर्षक नृत्य और गीतों से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की खास बात रही कुमाऊनी भाषा में आयोजित प्रार्थना सभा, जिसने उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा कांडपाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और गौरव को सहेजते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  इण्डोर स्टेडियम बागेश्वर में 1 जून से सजेगा 'विशेष बाल योग संस्कार शिविर,बच्चों को सिखाए जाएंगे जीवन जीने के गुर

उपप्रधानाचार्य श्री माहेश पांडे ने कहा कि उत्तराखंड दिवस राज्य की एकता, संघर्ष और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  70 वर्षीय बुजुर्ग को तीन किमी कंधों पर ढोकर पहुंचाया सड़क तक, पेसिया गांव की तस्वीर ने खोली विकास की पोल

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपा खाती और श्रीमती अमृता पालनी ने किया। इसके बाद अंतर-सदन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें चारों सदनों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी वाक्पटुता और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्ध संसाधनों से रोजगार सृजन पर होगा फोकस : अर्पणा पांडे

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संदीप शुक्ला, श्री नवीन पांडे और श्री पूरन कनवाल का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिसर उत्तराखंड की संस्कृति, लोकगीतों और पारंपरिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गर्व और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना को और प्रगाढ़ किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp