logo

जिले में कीवी उत्पादन के जनक कोरंगा को राज्यपाल ने किया सम्मानित,कोरंगा ने शामा को कीवी उत्पादन से दिलाई अलग पहचान

खबर शेयर करें -

कपकोट तहसील के शामा में टिश्यू तकनीक से कीवी फल का उत्पादन कर रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भवान सिंह कोरंगा को आज राजभवन में राज्यपाल गुरुमीत सिंह ने सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान राजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी, बसंतोत्सव में प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कीवी उत्पादक भवान सिंह कोरंगा ने कहा कि जिले के शामा को भी टिश्यू तकनीक में कीवी उत्पादन कर रहे हैं। कलम और अन्य विधि से पौध तैयार करने में लागत अधिक आती है। वर्तमान में वह हर साल कीवी फलों से बेहतर आमदनी भी हो रही है। साथ ही 25 स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। आठ हजार नए पौध भी तैयार कर लिए हैं। वह अन्य जिलों को भी पौध दे रहे हैं। 2009 से उन्होंने कीवी का काम शुरू किया। जिसके बाद शामा क्षेत्र मे कीवी उत्पादन की क्रांति आयी। पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, जिपं अध्यक्ष बसंती देव,विधायक बलवन्त भौर्याल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल,नगर पंचायत अध्यक्ष गोबिंद बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गोबिंद दानु,सुरेश गढ़िया, धीरज कोरंगा,दीपक गड़िया आदि ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp