logo

17 से 18 दिसंबर तक होगा कमस्यार महोत्सव,कमस्यार महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन मिले पदाधिकारी

खबर शेयर करें -

कमस्यार महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सहित पुलिस शिक्षा स्वास्थ्य विभाग से मिले कमस्यार महोत्सव समिति के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल

17-18 दिसंबर को होने वाले कमस्यार महोत्सव की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी बागेश्वर से भेंटवार्ता कर सभी सरकारी स्टांल लगाने की मांग की जिस पर अपर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सभी विभागों की प्रर्दशनी राइका देवतोली खेल मैदान में लगवाने के लिए निर्देशित किया।

पुलिस उपाधीक्षक से भेंट कर सुरक्षा व्यवस्था की मां ग की जिसपर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने कमस्यार महोत्सव के दौरान पर्याप्त पुलिस बल सुरक्षा ब्यवस्था चाक-चौबंद रखेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर ने स्थानीय विद्यालयों को कमस्यार महोत्सव में प्रतिभाग करवाने हेतू निर्देश जारी कर दिए हैं।इसके साथ साथ कमस्यार महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि भी लगाएं जाएंगे। स्थानीय उत्पादों के स्टाल लगाएं जाएंगे। कमस्यार महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश रावत ने सभी से सहयोग की अपील की हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp