logo

विश्व होम्योपैथिक दिवस पर सिरकोट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,63 मरीजों का हुआ उपचार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर जनपद बागेश्वर के गरुड़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सिरकोट में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिरकोट द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन निदेशक होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून डॉ. जे.एल. फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. शिखा सम्मल के निर्देशन में किया गया। होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी एवं फार्मासिस्ट सुरेन्द्र कुमार द्वारा करीब 63 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान योग अनुदेशक मुकेश चन्द्र ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व व लाभों के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ. हेमलता गोस्वामी ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति, इसके इतिहास, स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचओ नेहा बंगारी, अंकिता किरमोलिया, आशा कार्यकर्ता चम्पा रावत, पुष्पा देवी सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर पेड़ों की कटान के विरोध में उतरा सवाल संगठन, कलेक्ट्रेट में दो घंटे किया प्रदर्शन
Ad
Share on whatsapp