logo

जिले की चार महिला फुटबाल खिलाड़ियों का हुवा प्रदेश की सीनियर महिला फुटबाल टीम मे चयन

खबर शेयर करें -

जिले की चार प्रतिभावान महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की सीनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। चारों खिलाड़ी केरल के कोझिकोड में 28 नवंबर से होने वाली 26वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से खेलेंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ‌लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन होने पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

खेलकूद के क्षेत्र में जिला लगातार तरक्की कर रहा है। फुटबॉल के खेल में जहां रोहित दानू ने पुरुष वर्ग में देश की टीम से खेलने का गौरव हासिल किया है, वहीं महिला फुटबॉलर भी लगातार जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रोशन कर रही हैं। कोच नीरज पांडेय ने बताया कि बड़ेत की नेहा पालनी (डिफेंडर), लोहारखेत की मीना देवली (गोलकीपर), चलकाना की मनीषा मेहता (मिडफील्डर) और जगथाना की दिव्या (डिफेंडर) को उनके उत्कृष्ट खेल का पुरस्कार मिला है। चारों महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के दम पर प्रदेश की टीम में स्थान बनाया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का गौरव हासिल किया है।

चयनित खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, सुल्तान खान, सूरज जोशी, दलीप मेहरा, महिपाल गढ़िया, गणेश धपोला, संजय खेतवाल, धीरज कोरंगा, गुंजन बाला, किरन नेगी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। 

Ad Ad

Leave a Comment

Share on whatsapp