logo

अत्यधिक बारिश के कारण उफान पर आये गधेरे के मलबे के चपेट मे आये चार लोग,रेस्क्यू टीम ने शवों को किया बरामद

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। बीती रात से जनपद में हो रही भारी वारिस से केदार घाटी में नुकसान की खबर आई है। फाटा में खाट गदेरे में चार लोगों के मलबे में दबने की सूचना प्राप्त हुई है। रात को ही राहत एवं बचाव दल ने मौके पर रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि रात्रि लगभग 1:20 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मालवे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया है जो मौके पर दबे हुए लोगों को निकालने के लिए कार्य कर रही है। रात्रि से हो रही भारी वारिस के चलते अलकनंदा मंदाकिनी सहित जनपद मे कई जगहों पर गाड गदेरे उफान पर है।

यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट का मां नन्दा भगवती मंदिर, आस्था, पौराणिक मान्यताओं और दानपुर की सांस्कृतिक विरासत का अनमोल धरोहर

घटना में मृतक नेपालियों के नाम निम्न प्रकार से हैं

1-तुल बहादुरS/o हरका बहादुर ग्राम सीतलपुर पोस्ट बुरवा बाजार थाना बुरवा बाजार जिला चित्तोन आंचल नारायणी
2-पूरन नेपाली
3-किशना परिहार पता उपरोक्त
4-दीपक बुरा जिला दहले आंचल करनाली नेपाल

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाती और वनलेख के स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp