logo

विक्टर मोहन जोशी इंटर कॉलेज में चार दिवसीय स्काउट–गाइड कैंप शुरू, जिले के 95 बच्चे ले रहे प्रशिक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी इंटर कॉलेज में सोमवार से स्काउट–गाइड का चार दिवसीय प्रशिक्षण कैंप शुरू हो गया। कैंप में जिलेभर के 95 छात्र–छात्राएँ प्रतिभाग कर रहे हैं। कैंप का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य दीप जोशी ने किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व कौशल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए प्रशिक्षण का पूरा लाभ लेने की प्रेरणा दी। कैंप का संचालन मास्टर स्काउट प्रताप मेहरा और गाइड मास्टर सोनिया चंद्रा के निर्देशन में किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को स्काउट–गाइड से जुड़ी विभिन्न गांठें, रस्सी बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, टेंट लगाना, मीनार बनाना, तालियों के प्रकार, टीमवर्क और आपदा जैसी स्थितियों में उपयोगी कौशलों की जानकारी दी जाएगी। वही मास्टर स्काउट प्रताप मेहरा ने कहा कि स्काउट–गाइड प्रशिक्षण बच्चों में आत्मनिर्भरता, साहस और सेवा की भावना विकसित करता है। हम चाहते हैं कि प्रतिभागी बच्चे यहाँ सिखाई जाने वाली प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता से सीखें और भविष्य में समाज सेवा तथा टीम नेतृत्व में इनका उपयोग करें। वही गाइड मास्टर सोनिया चंद्रा ने कहा कि यह कैंप बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत बनाता है। विशेष रूप से प्राथमिक चिकित्सा और गांठ–बंधन जैसी गतिविधियाँ जीवन कौशल के रूप में बेहद महत्वपूर्ण हैं। हमारा प्रयास है कि हर प्रतिभागी इस प्रशिक्षण से व्यवहारिक ज्ञान लेकर जाए। कैंप के पहले दिन बच्चों में उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्काउट–गाइड के इतिहास, उनके आदर्श व सिद्धांतों की जानकारी भी दी। आगामी दिनों में विभिन्न आउटडोर गतिविधियों और समूह अभ्यास कराए जाएंगे। कैंप चार दिनों तक सुबह से शाम तक चलेगा। इस दौरान नीरज पंत और चंपा बोरा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग बैरियर पर बड़ी कार्रवाई, वाहन के गुप्त केबिन से 270 टिन अवैध लीसा बरामद

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp