logo

फुलवाड़ी-खाईंधार मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने दिया समर्थन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। फुलवाड़ी- फुलाचौर- खाईंधार मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। इस बीच क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनरत ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा लोगों का अधिकार है और सरकार का दायित्व है कि वह जनता के अधिकारों की पूर्ति सुनिश्चित करे। धरनास्थल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक फर्स्वाण ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र के लोग मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि फुलवाड़ी, फुलाचौर और खाईंधार के लोगों की यह मांग पूरी तरह न्यायोचित है। सड़क सुविधा किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है और सरकार को इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए मोटर मार्ग निर्माण का कार्य तत्काल शुरू करना चाहिए।
पूर्व विधायक ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह ग्रामीणों के आंदोलन और उनकी मांग का पूर्ण समर्थन करते हैं तथा सड़क निर्माण के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।
धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने भी सरकार से जल्द से जल्द मोटर मार्ग निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आंदोलनरत लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांग को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और सड़क निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आंदोलन को दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp