logo

कांडा के पूर्व विधायक माजिला ने कांग्रेस का थामा दामन

खबर शेयर करें -

कांडा के पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन फिर से थाम लिया है। पूर्व विधायक माजिला कांग्रेस से विधायक रहे तथा कई साल तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन आज प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कांग्रेस के कई विधायकों के सामने उन्होंने घर वापसी की।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में फर्क है। 16 साल में बागेश्वर का कोई विकास नहीं हुआ। जिस कारण वह फिर से कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार रैली निकाली। कांग्रेस ने कहा कि जिस तरह से जनता का समर्थन मिल रहा है उससे कांग्रेस प्रत्याशी की जीत निश्चित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp