logo

मकान के पीछे मिला घायल गुलदार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर रेंज क्षेत्र के रवाईखाल बिजोरीझाल में वन विभाग ने एक घायल मादा गुलदार का सफल रेस्क्यू किया है। शनिवार को ग्रामीणों ने गोकपाल सिंह के मकान के पीछे गुलदार को घायल अवस्था में देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेंजर केवलानंद पांडेय के नेतृत्व में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने ऑपरेशन के दौरान गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित काबू में लिया और उसे वन विभाग के केंद्र में ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
वन विभाग के अनुसार, गुलदार के स्वस्थ होने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। इस रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा तारा सिंह, वन दरोगा नवीन कुमार, बीट अधिकारी चंदन राम, हेम पाठक और सीआरटी टीम के सदस्य शामिल रहे।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था, लेकिन वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर खुद कोई जोखिम न उठाएं और तुरंत सूचना दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नरगड़ा में 11 केवी लाइन का तार टूटा, पूरे क्षेत्र की बिजली गुल पांकड़ में पेड़ गिरने से हर्षिला फीडर भी हुआ ब्रेकडाउन, बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग
Ad
Share on whatsapp