logo

वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति उपाध्यक्ष दीपक मेहरा ने नक्षत्र वाटिका और अन्य नर्सरी का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति उपाध्यक्ष दीपक मेहरा ने वन विभाग द्वारा लकड़ीथल में स्थापित नर्सरी व नक्षत्र वाटिका का भ्रमण किया। यहां की नर्सरी को देखकर वह अभिभूत दिखे। उन्होंने कहा कि यह नर्सरी पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा नक्षत्र वाटिका स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
मेहरा ने कहा कि वन विभाग की नर्सरी में जो पौध तैयार हो रहे है वह काफी हेल्दी हैं। इसमें तैयार पौधों को बारिश के लिए अन्यत्र प्लांटेशन के लिए भेजा जाएगा। 65 प्रतिशत पौध जहां भी लगेंगे वहां का पर्यावरण बहुत मजबूत होगा। साथ ही वन्य जीवों को भी इन पौधों से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने लकड़ीथल में बनी नर्सरी में काफी मेहनत की है। अन्य जिलों के लोगों ने भी इससे सीख लेनी चाहिए। नक्षत्र वाटिका यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदक होगा। यह नर्सरी प्रकृति का स्वरूप तैयार करेगी। बदंरों से भी लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर एसडीओ अंकित बडोला, रेंजर एसएस करायत, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाअष्टमी पर दीपोत्सव से जगमगाई बाबा बागनाथ की नगरी, मां सरयू की भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp