logo

उपचुनाव के लिए भाजपा ने 40 तो कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी।

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी ने चंपावत उपचुनाव तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ये सभी 40 स्टार प्रचारक पार्टी की रीति-नीतियों से लेकर राज्य और केंद्र सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया केंद्र तथा राज्य से 40 वरिष्ठ नेता भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में प्रचार के लिये पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन स्तर पर इन सभी के कार्यक्रम तय किये जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 9 मई को चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन भरा। चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। चंपावत उपचुनाव का परिणाम 3 जून को आएगा। बता दें कि धामी के लिए बीजेपी से कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ी है। फरवरी में हुए मुख्य चुनावों में धामी अपनी परंपरागत खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। बता दें इससे पहले कांग्रेस की ओर से भी 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी। कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के नाम शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp