logo

कौसानी के होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पर्यटन सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पर्यटकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कौसानी स्थित विभिन्न होटल और रिसॉर्ट्स में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने होटलों और रिसॉर्ट्स की रसोई की साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण तथा तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के सात नमूने भी एकत्र किए। इनमें दूध के दो, पनीर का एक, जूस का एक, जैम के दो तथा अचार का एक नमूना शामिल है। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि गर्मियों के मौसम में दूषित भोजन और फूड पॉइजनिंग की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रयोगशाला जांच में किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनपद में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिजली के ‘झटके’ से भड़के ग्रामीण, विभागीय दफ्तर का घेराव 50 हजार से एक लाख तक के बिल थमाने पर फूटा गुस्सा, बोले- विभाग की गलती का खामियाजा जनता क्यों भुगते
Ad
Share on whatsapp