logo

कार और बाइक की ज़बरदस्त टक्कर,पांच लोग गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

रामनगर में एक सीसीटीवी हादसे का फुटेज सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में रामनगर शहर के नामी कारोबारी के बेटे की ऑडी कार से दूसरे वाहनों का टकराना बताया जा रहा है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है

घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है। इस हादसे की वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार युवक अचानक गलत साइड पर आ गए तभी सामने से आ रही कार की बाइक से ज़बरदस्त भिड़ंत हो गयी. इसके बाद नियंत्रण खो चुकी बेकाबू कार आगे जाकर अन्य लोगों को भी टक्कर मारती है।

इस हादसे में घायल पांच लोगों में से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछलते हुए सड़क पर जा गिरे. जिसमें दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं तीन लोगों को कुचलती हुई गाड़ी एक नाले में जा गिरी. इसमें इन तीन लोगों के साथ उनके वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp