logo

पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों से आए 45 शिक्षको ने किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार से पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों से आए 45 शिक्षक प्रतिभागी के रूप में हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम समन्वयक डा. बीडी पांडे ने अबेकस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्राचीन गणितीय विधि बच्चों के मस्तिष्क को तेज और एकाग्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कहा कि इसके माध्यम से जटिल गणितीय गणनाओं को भी खेल-खेल में सरल बनाया जा सकता है। प्रभारी प्राचार्य डा. केएस. रावत ने नई शिक्षा नीति तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के तहत गणित शिक्षण को अधिक आधुनिक, रोचक तथा व्यावहारिक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर केएस. मेहता, प्रकाश चंद्र जोशी, दीपक ऐठानी ने शिक्षकों को अबेकस के प्रयोगात्मक पहलुओं की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  19 दिन बाद भी नहीं बन पाया वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीणों में भारी नाराजगी,भैंसखाल में कल्मट टूटने से सीमांत क्षेत्र का संपर्क बाधित, खाद्यान्न और गैस संकट गहराया
Ad
Share on whatsapp