logo

भेंटा के जंगल में लगी आग पर फायर स्टेशन गरुड़ ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर सक्रिय फायर स्टेशन गरुड़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम भेंटा के निकट जंगल में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया। फायर यूनिट की तत्परता से आग को आबादी क्षेत्र में फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और जान-माल की क्षति होने से बचाव हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बागेश्वर की 9 परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चयनित

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में फायर स्टेशन गरुड़ को पी.एफ.टी. के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भेंटा के समीप जंगल की आग घरों तक पहुंच गई है और तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही फायर यूनिट गरुड़ बिना समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने मिनी वाटर टेंडर के माध्यम से पंपिंग कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। बताया गया कि आग घरों के काफी नजदीक पहुंच चुकी थी, जिसे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर एवं पीट-पाटकर पूरी तरह बुझा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत वापस नहीं लूंगी, जांच में सामने आएगा सच, रेखा आर्य ने वायरल ऑडियो को बताया असली

फायर यूनिट की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ा नुकसान टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया, 210 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया : गिरधारी लाल साहू का वीडियो वायरल

अग्निशमन विभाग ने लोगों से जंगलों में आग लगने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp