logo

सर्विस सेंटर में खड़ी दो कारों में लगी आग, पेट्रोल टैंक फटने से बाल-बाल बचें फायर कर्मी

खबर शेयर करें -

मंगलवार देर रात काठगोदाम क्षेत्र में दो कारों में भीषण आग लग गई। सूचना मिली कि काठगोदाम रोड खेड़ा क्षेत्र गौलापार में रोड सर्विस सेंटर के पास खड़ी दो कारों मे भीषण आग लगी है।

काठगोदाम में एक सर्विस सेंटर में दो कारें धू-धू कर जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग दोनों कारों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। जिसके बाद दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम ने बताया कि अग्निशमन को सूचना प्राप्त हुई कि काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार रोड स्थित एक सर्विस सेंटर में खड़ी दो कारों में आग लगी हुई है।

मिलते ही तत्काल अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान कार का पेट्रोल टैंक भी फट गया जिससे आग और फैलने लगी। पेट्रोल टैंक फटने से फायर कर्मी भी बाल-बाल बचे। समय रहते अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिसे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रथम दृष्टया पूछताछ में पता चला कि आग लगने का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp