logo

इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 में भीषण अग्निकांड में एक गोदाम में रखे लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची। अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया।

आग भीषण होने के चलते अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि लाइन नंबर 17 स्थित एक गोदाम में आग लगी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने अग्निशमन वाहन को सूचित किया। मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। बताया जा रहा है कि आग के चलते लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हुआ है। पुलिस के मुताबिक आग से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp