logo

मशहूर पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

एनडीटीवी के मशहूर पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी में आज सुबह उनका निधन हुआ.आज सुबह उन्होंने अंतिम सांसें लीं. कमाल खान के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. कमाल खान की पहचान एक तेजतर्रार पत्रकार के तौर पर थी। 

61 साल के कमाल खान अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे. उनकी शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कमाल खान एनडीटीवी के उत्तर प्रदेश ब्यूरो में कार्यकारी संपादक थे. कमाल खान बीते 3 दशकों से पत्रकारिता में थे और 22 साल से एनडीटीवी से जुड़े थे.

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp