बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में भालू, गुलदार व अन्य वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग द्वारा मानव–वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में गश्त, जनजागरूकता बैठकें, सुरक्षा उपाय और निगरानी गतिविधियां संचालित की गईं।
पुरकोट में भालू दिखने पर रात्रि गश्त
ग्राम पुरकोट से ग्रामीणों द्वारा भालू देखे जाने की सूचना मिलने पर बचीगांव अनुभाग की टीम ने तत्काल रात्रिकालीन गश्त की। इस दौरान भालू के दिखाई देने पर पटाखे फोड़कर उसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
चलकाना में मानव–वन्यजीव संघर्ष पर ग्रामीणों संग बैठक
कपकोट वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चलकाना में मानव–वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण को लेकर वन क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान चलकाना, हरसीला, पुड़कुनी, कफौली एवं क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के उपाय बताए गए तथा मानव–वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण से संबंधित पंपलेट और बियर स्प्रे का वितरण किया गया।
कठायतबाड़ा और अयारतोली में सघन गश्त
समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना मिलने के बाद कठायतबाड़ा क्षेत्र में नियमित गश्त की गई और संबंधित घरों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी बढ़ाई गई।
वहीं ग्राम सभा अयारतोली में गड़खेत वन क्षेत्र की टीम द्वारा वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में संवेदनशील स्थलों पर सायं एवं रात्रिकालीन गश्त की गई। इसके साथ ही गुलदार की गतिविधियों की निगरानी हेतु ट्रैप कैमरा भी स्थापित किया गया।
बैजनाथ रेंज में जनजागरूकता और समिति गठन
बैजनाथ रेंज के स्टाफ द्वारा सेल्टा, मेगडी एवं दरसानी ग्रामों में बैठकों में भाग लेते हुए वनाग्नि रोकथाम समिति गठन एवं मानव–वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। ग्रामीणों को विभागीय सेवाओं, नियमों की जानकारी दी गई और सहयोग की अपील की गई।
छतयानी से उत्पाती बंदर पकड़े गए
ग्रामीणों की शिकायत पर छतयानी ग्राम से उत्पाती बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई भी की गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।
कांडा महोत्सव में जागरूकता अभियान
इसके अतिरिक्त कांडा महोत्सव के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी तनुजा परिहार द्वारा मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्होंने वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों से महोत्सव में उपस्थित लोगों को अवगत कराया तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए।
वन विभाग ने अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में लोग तुरंत विभागीय हेल्पलाइन पर सूचना दें और सतर्कता बरतें। विभाग जन-सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण दोनों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा मानव–वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे








